एटा में सृजन के देवता विश्वकर्मा की मनाई जयंती- कारखानों
एटा। वर्कशॉप, दुकानों, तकनीकी संस्थानों में मशीनों और विभिन्न औजारों की विधि-विधान से हुई पूज शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिले में श्रद्धा के साथ मनाई गई।दिवस पर कारखानों, वर्कशॉप, दुकानों तथा तकनीकी संस्थानों में वाहनों, मशीनों और विभिन्न औजारों की विधि-विधान से पूजा की गई। मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूजा अर्चना के साथ मशीनों का पूजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अनुदेशकों सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रोफेशनल आईटीआई कासगंज रोड इंडस्ट्रियल एरिया पर विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर संस्थान में उल्लास के साथ पूजन किया गया। इस दौरान प्रमोद कुमार तिवारी, निदेशक
विक्रम सिंह प्रेमी, प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश दीक्षित, सेन्टर हेड हरेंद्र सिंह, शैलेश मोहन, ब़जेश कुमार व प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित विद्युत सब स्टेशन तथा गंगनपुर बिजलीघर पर भी पूजा अर्चना की गई। जलेसर में एसडीओ ऑफिस तथा पटना विद्युत सर्विस स्टेशन पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर आरती उतारी। एसडीओ नवीन यादव, अवर अभियंता विवेक भारती जलेसर, पटना नूँहखेड़ा के अवर अभियंता घमंडी सिंह, इसौली के अवर अभियंता सुबोध चौहान, नीरज बाबू, जितेन्द्र शर्मा, समीम खान, फैजान अली,अर्जुन सिंह,देवेंद्र सिंह, सोनू ठाकुर, मौजूद थे। 33 केवी नूँहखेड़ा विद्युत उपकेंद्र पर विधि-विधानपूर्वक हवन एवं पूजा-अर्चना की गई।भगवान विश्वकर्मा से समस्त विद्युत स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि व उन्नति की प्रार्थना की गई।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.