जलेसर 33.82 लाख से बनेगा लोहचा से कोंडरा मार्ग, विधायक ने किया शिलान्यास
जलेसर एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने लोहचा से कोंडरा तक 330 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। इसकी लागत 33 लाख 82 हजार रुपये है, जो दो महीने में बनकर तैयार होगी। विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में 1000 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विदेशी कारखाने की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए सरकार ने आश्वासन दिया है।
शिलान्यास के दौरान रमेश पाल सिंह रामू, रामजीलाल राजपूत, शैलेश गौतम, हरि सिंह बघेल, सुंदर सिंह कुशवाहा, श्यामवीर सिंह सिसोदिया, नवनीत दीक्षित, हरवीर सिंह सिसोदिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.