जलेसर हजरत महताब अली शाह का 57वां उर्स धूमधाम से संपन्न
जलेसर एटा। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे स्थित सूफी अजमेरी बाबा की दरगाह पर हजरत महताब अली शाह गाजी रहमतुल्ला अलैह का 57वां उर्स हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उर्स का शुभारंभ कांग्रेस नेता एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू रजा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि महताब अली शाह ने सभी जाति-बिरादरी के लोगों की मदद की और भाईचारे का संदेश दिया। उर्स में गुल शरीफ, फातिहा, कुरान खानी, चादरपोशी के बाद दोपहर 2 बजे दरगाह तक महफिल-ए-कव्वाली हुई। देर शाम नमाज के बाद उर्स का समापन हुआ। इस दौरान नासिर, अब्दुल रहमान, मो. शाहिद, मो. जावेद, कलीम कुरैशी, रईसुद्दीन कुरैशी, हाफिज मो. एजाज, हाफिज मो. नसीम, सतीश कुमार, अजय, विनोद कुमार, अकरम खान, शाकिर कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.