मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

एटा। अवागढ़ नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस व उनके सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा संकल्प माह के दूसरे दिन जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली, पेंटिंग, भाषण, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन विवेक कुमार दुबे ने किया। भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रणवीर कुमार सिंह परमार तथा रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुराही शर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में सुधीर उपाध्याय, राम प्रकाश आर्य, मेहरबान, अजय कुमार, आलोक अमौरिया, अरविंद, डॉ. एसएन यादव, पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार सेवा संकल्प माह के तहत 17 अक्टूबर तक विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.