पुष्पदंत नाथ भगवान की जयकार संग चढ़ाया गया 101 किलो का निर्वाण लाडू

एटा - प्रदूषण पर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म की पूजा कर लिया आत्मा की पवित्रता का संकल्प, मंदिरों में हुए विभिन्न आयोजन-  पर्यूषण पर्व के चतुर्थ दिवस जिले के जिनालयों में तीर्थंकर पुष्पदंत नाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक पर उनकी जयकार संग निर्वाण लाडू चढ़ा कर पूजा अर्चना की गई। वहीं उत्तम शौच धर्म का अनुसरण करते हुए आत्मा की पवित्रता तथा सुचिता के लिए संकल्प लिया गया। विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। रविवार को जैन धर्म के नवमें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ का निर्वाण कल्याणक पुरानी बस्ती स्थित दिगंबर जैन मंदिर के अलावा प्रेम नगर स्थित नसिया जी मंदिर, नेमिनाथ जिनालय ठंडी सड़क के अलावा अन्य जैन मंदिरों में श्रद्धा से मनाया गया। पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर में सुबह जिनेंद्र अभिषेक, आचार्य श्री के मुखारविंद से शांति धारा के पश्चात नित्य नियम पूजन, पर्व पूजन एवं पुष्पदंतनाथ भगवान की पूजन कर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन मनोज जैन, अनीता जैन एवं पाद प्रक्षालन शास्त्र भेंट मनोज जैन, रजनी नंबरदार द्वारा किया गया। आचार्य नयन सागर महाराज ने श्रावकों को बताया कि उत्तम शौच का अर्थ है शुचिता,पवित्रता।आत्म उद्धार के लिए कार्य करें, अपने अवगुण छिपा कर दूसरों को दोष देना मायाचारी का पहला लक्षण है। उन्होंने बताया कि चार कषाय  क्रोध,मान,माया,लोभ हैं।  लोभ के अभाव में उत्तम शौच धर्म प्रकट होता है। आपके पास जो है उसका आनंद लीजिए,जो व्यक्ति दूसरे के दुख से सुखी होता है वह धार्मिक नहीं हो सकता।शाम को गुरु भक्ति आरती संगीतकार युवराज सरगम एंड पार्टी द्वारा कराई गई। इस अवसर पर योगेश जैन, शैलेन्द्र जैन,सुबोध जैन अल्ला, रविन्द्र टीटू, सुभाष जैन, रमेश जैन, हृदय शील जैन, दीपक जैन,दीपू जैन, विकास विक्की,कल्लन जैन, अभिनव जैन, राहुल जैन,महावीर प्रसाद जैन, राजीव सुल्ली, अनिल जैन,गौरव जैन, आदि जैन अयांश जैन, सुषमा जैन,नीता जैन, दीप्ति जैन, नम्रता जैन,सोनल जैन,पूर्वी जैन सहित सैंकड़ों श्रावक उपस्थित थे।

अवागढ़ : पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में पुष्पदंत नाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया।अभिषेक पूजन पारस जैन,अरुणा जैन,  सुबोध जैन, हर्ष कुमार जैन, नितिन जैन, दीपक जैन एवं शांतिधारा अनुग्रह जैन, सम्यक जैन, श्वेता जैन, नितिन जैन, सार्थक जैन, नित्यांश जैन, हर्ष  जैन, जाेन जैन, निशा जैन, रूपाली जैन ने किया।दसलक्षण धर्म के चतुर्थ दिन उत्तम शौच धर्म की पूजा फिर 101 किलो का निर्वाण लाडू सभी भक्तो ने झूमते हुए भजन गाते हुए प्रभु का निर्वाण लाडू चढ़ाया। ललितपुर से पधारे विद्वान विकास जैन, तरुण भैया द्वारा उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया। रात्रि में 108 दीपकों से भक्तिमय आरती, उसके उपरांत पुष्पदंत नाथ भगवान के जीवन पर आधारित प्रश्नमंच हुआ। हर्ष कुमार जैन,मनोज जैन, अशोक जैन,अरुण जैन, विनय जैन चुन्नू, शरद जैन, बासु जैन, अंशुल जैन, पारस जैन, विकास जैन, परमिल जैन, मयंक जैन, राकेश जैन,लाल जी जैन,तरुण जैन,दीपक जैन, बंटी जैन, आशुतोष जैन, त्रिलोक चंद जैन, धनदेव जैन, अंकित जैन, राहुल जैन, अक्षत जैन, आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.