श्री गणेश पंडालो में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम, ग्रामीण क्षेत्रों में भी धार्मिक माहौल

एटा - जिलेभर में गणेश उत्सव को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है। एटा शहर के अलावा कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडाल स्थलों पर गणपति के जयकारा गूंज रहे हैं वहीं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।
जिलेभर में गणेश चतुर्थी को स्थापित हुए भगवान गणपति की पूजा अर्चना और आराधना का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। मुख्यालय पर ही दो दर्जन से ज्यादा गणपति पंडाल स्थापित किए गए हैं जहां सार्वजनिक रूप से श्रद्धालु भक्ति कर रहे हैं। शहर के प्रेम नगर गली दो में स्थापित गणेश पंडाल में लगातार धार्मिक माहौल बना हुआ है। शुक्रवार रात्रि को पंडाल में भगवान गणपति की सामूहिक आरती के साथ ही देर रात तक भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालु झूमते रहे। इस मध्य राधा कृष्ण के स्वरूपों ने नृत्य कर सभी को आकर्षित किया वहीं अर्ध रात्रि के बाद राधा रानी का जन्मोत्सव भी श्रद्धालुओं ने केक काटकर मनाया। शनिवार को भी धार्मिक आयोजन चलते रहे। इस दौरान सनी कुलश्रेष्ठ, तरुण कुलश्रेष्ठ, कुणाल जैन, आर्यन शर्मा, रीना, पिंटू यादव, राहुल शर्मा, सुनील चौहान, मृदुल यादव, गन्नू, चारु, कान्हा, अनंत, विहान, राधा, रिंकू, पूजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भगवान गणपति की स्तुति की जा रही है। इसी क्रम में ठंडी सड़क पर शक्ति सेवा मंडल द्वारा स्थापित गणपति पंडाल में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। यही नहीं घरों में भी गणपति स्थापना के बाद लगातार पूजा अर्चना का क्रम जारी है। सुबह पूजा अर्चना के बाद आरती वही शाम को भी महा आरती में श्रद्धालु उमड रहे हैं। 

अवागढ़ : ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुन्हैरा में स्थित देवता महाराज मंदिर में आयोजित 12 दिवसीय गणित महोत्सव के छठवें दिन शनिवार को भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति का पूजा-अर्चना के बाद महाआरती एवं भजन कीर्तन का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। लाल वस्त्रों में सजे भगवान के स्वर्ण मुकुट, कुंडल धारण कराया गया। मस्तक पर सजे ॐ के तिलक ने महागणपति के दिव्य स्वरूप की आभा को और बढ़ा दिया। विशेष श्रृंगार में सजे श्री महागणपति की अप्रितम छवि को निहारने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में पिंकी राना, किरन आमौरिया, सरोज राना, नंदिनी राना, बंदना, अंजू राना, कमलेश राना, बृजेश राना, रुचि, निधि, सीमा, नीतू, गुनगुन, सलोनी तोमर, मीनू, चीनू, पारुल चौहान, दुर्गेश राना, राधा राना, अतेंद्र तोमर, भोले, सर्वेन्द्र कुमार,शिव प्रताप राना, भूरा चौहान, श्यामवीर राघव, प्रमोद सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.