गणेश चतुर्थी पर श्री जी स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन

जलेसर - नगर के श्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणेश चतुर्थी पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंडप बनाओ-सजाओ प्रतियोगिता  में कक्षा-9 के कुणाल एवं प्रिंस ग्रुप प्रथम, रिद्धि एवं छवि ग्रुप द्वितीय, कक्षा-10 की अंजलि एवं वंशिका ग्रुप तृतीय रही। वेस्ट मटेरियल से गणेश जी बनाओ में कक्षा-6 की शीतल-शालिनी ग्रुप प्रथम, मेघा-अनुशी ग्रुप द्वितीय, दीक्षा-नंदिनी ग्रुप तृतीय रही। क्ले से गणेश जी बनाओ  में कक्षा-4 के वंश प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, काव्या तृतीय रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से एलकेजी वर्ग में सात्विक प्रथम, मयंक द्वितीय, अवनी तृतीय रहीं। कक्षा 1-2 वर्ग में अथर्व प्रथम, भूमि द्वितीय, शिवा तृतीय रही। निर्णायक सोनम गुप्ता व यति वार्ष्णेय रहीं। प्रधानाचार्य अनुराधा वार्ष्णेय ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान उप प्रधानाचार्य प्रतीक गुप्ता, मनोज भार्गव, रघुवर दयाल, अरविंद दीक्षित, अर्चना दीक्षित, प्रीति वार्ष्णेय मौजूद रहे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.