जलेसर में नलकूप को 5 घंटे, घरेलू को 14 घंटे बिजली, किसान परेशान

जलेसर - तहसील क्षेत्र के बलेसरा ग्राम पंचायत के नगला गोपाल निवासी कमलेश यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि शासन के 10 घंटे नलकूप बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन केवल 5 घंटे ही मिल रही है। फसलें सूख रही हैं, सिंचाई में दिक्कत हो रही है। मांग की कि नलकूप को 10 घंटे और ग्रामीण घरेलू बिजली 20 घंटे दी जाए। वहीं भाकियू भानु के गुलशन ठाकुर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि आईटीआई विद्युत सब स्टेशन पर कर्मचारियों द्वारा भीषण कटौती की जा रही है। इससे जनता परेशान व किसान बेहाल हैं। इस दौरान आकाश गुप्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - ममता सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.