श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, में निबंध प्रतियोगिता संपन्न

एटा - जलेसर नगर के श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विभिन्न वर्गीय निबंध प्रतियोगिता का अभूतपूर्व आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० गिरराज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीयता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय चेतना, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक उत्तरदायित्व जैसे गंभीर विषयों पर अपनी रचनात्मक और वैचारिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता हेतु  बाल वर्ग के लिए -‘पंच परिवर्तन’- (पर्यावरण परिवर्तन के संदर्भ में), किशोर वर्ग हेतु- ‘वंदे मातरम 150 वर्ष’ तथा तरुण वर्ग के लिए ‘नागरिक कर्तव्य: हमारा धर्म ‘निबंध के विषय रहे प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने ओजस्वी विचारों और गंभीर विश्लेषण के माध्यम से उत्तर पुस्तिका पर अपने विचार उकेरे। निर्णायक मंडल द्वारा प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा घोषणा की गई कि  परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी समरोह में पुरस्कृत किया जाएगा  इस प्रतियोगिता के आयोजक वरिष्ठ आचार्य  रवि  उपाध्याय जी एवं सहयोगी आचार्य सुखबीर सिंह रहे इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहनें  उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.