जलेसर में रोजगार मेले में 500 युवाओं को मिला रोजगार

जलेसर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित युवा रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक संजीव दिवाकर ने फीता काटकर किया। मेले में 500 छात्र-छात्राओं को रोजगार मिला। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वह करती है। देश में रोजगार के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ग्रामीण युवाओं को अवसर देने के लिए हर तहसील-ब्लॉक स्तर पर मेले लगाए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. ओंकार सिंह ने कहा कि आज का युग कौशल का है। ग्रामीण युवाओं को हर ट्रेड में योग्यता हासिल करनी होगी। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव चौधरी, श्रम विभाग के राजबाबू, आईटीआई प्रधानाचार्य अशोक कुमार, भाजपा नेता शैलेश गौतम, रामजीलाल राजपूत, रोहित वार्ष्णेय सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.