विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीएचसी में फल वितरण व भंडारा
जलेसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विषय ‘फार्मासिस्ट: स्वास्थ्य सेवा में आपकी विश्वसनीय कड़ी’ रहा। कार्यक्रम सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसव वार्ड में भर्ती महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, ओपीडी में आए मरीजों और नवजात शिशु कक्ष में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही अस्पताल के लाभार्थियों,अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से आए एएनएम, सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट भूपेंद्र बघेल, फार्मासिस्ट प्रवेन्द्र, पुष्पेंद्र मिश्रा, अशोक, चंद्र प्रकाश, ललित गौतम, धनंजय, प्रेमकांत सहित सीएचसी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर :- लखन यादव

No Previous Comments found.