80 लाख से बनेंगी दो सड़कें विधायक ने किया शिलान्यास
एटा - जलेसर विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विधायक संजीव दिवाकर ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निसा खुर्द से नरोरा कॉलेज तक 500 मीटर और अवागढ़-टूंडला रोड पर नगला बड़ा से सुनाहरा तक 720 मीटर सड़क के निर्माण कार्य की मंजूरी के बाद निर्माण शुरू कराया। इन दोनों सड़कों पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिंह राजेश वार्ष्णेय, राजेश रानी, दिनेश लोधी, नवीन दीक्षित, धर्मेंद्र, मोनी गुप्ता रुदौली, अशोक कुशवाहा, रामभरोसे वर्मा, रेनू दिवाकर, भोला ठाकुर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.