पीएमएस एसोसिएशन एटा में डॉ. राहुल चतुर्वेदी अध्यक्ष, डॉ. अनुज सचिव निर्वाचित
एटा : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस एसोसिएशन) एटा शाखा के चुनाव में डॉ. राहुल चतुर्वेदी अध्यक्ष और डॉ. अनुज कुमार सिंह सचिव निर्वाचित हुए हैं। 26 सितंबर को हुए चुनाव में कुल आठ पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव के अनुसार डॉ. राहुल यादव एवं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष (पुरुष) और डॉ. श्वेता राजपूत को उपाध्यक्ष (महिला) बनाया गया। डॉ. शोएब वित्त सचिव, डॉ. रवि सिंह संपादक तथा डॉ. शिव राजपूत केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की एकजुटता, चिकित्सकों के सम्मान और हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। सचिव डॉ. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन की गतिविधियों को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और समस्याओं को प्रभावी स्तर पर उठाया जाएगा।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.