मेलिना व शिवेश बने आईसीटी के राज्य स्तरीय संदर्भ दाता

एटा - समग्र शिक्षा के तहत विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज एवं आईसीटी लैब के प्रशिक्षण को राज्य स्तरीय संदर्भदाताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम चरण के राज्य स्तरीय संदर्भदाताओं में मेलिना चौहान उच्च प्राथमिक विद्यालय बछैपुरा जलेेसर तथा शिवेश कुमार सहायक अध्यापक पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अलीगंज से चयनित किए गए। विद्यालयों में स्वीकृत स्मार्ट क्लास ,आईसीटी लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी के समुचित उपयोग के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर बनाया गया हैं, जो कि ब्लॉक स्तर पर आने वाले समय में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। राज्य स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण में मुख्य रूप से कक्षा कक्ष में बच्चों के समग्र विकास हेतु पाठ योजना में आईसीटी के समुचित प्रयोग, नोटबुक,जेमिनी एप के माध्यम से स्लाइड, क्विज रिपोर्ट कार्ड, आदि बनाने के सरल तरीकों पर चर्चा करेंगे। केसलेट पर की गई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मध्य डिजिटल लाइब्रेरी का प्रयोग, आईसीटी उपकरण एवं स्मार्ट क्लासेस पर आधारित प्रशिक्षण जिले में भी प्रभावित होगा।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.