वरुण प्रताप बने श्री राम शोभा यात्रा कमेटी के अध्यक्ष

एटा : अवागढ़ विजयदशमी पर्व पर क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित होने वाली श्री राम जी की शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर द ग्रैंड रॉयल पैलेस बाईपास रोड पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मेला कमेटी का अध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया। इसके अलावा मेला महामंत्री विक्रम सिंह जादौन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र प्रताप सिंह, गौरव प्रताप सिंह, रवि चौहान, कोषाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, मेला आयोजक शिव प्रताप सिंह की जिम्मेदारी सोपी गई।मेला संयोजक राजेश सिंह सरानी, धर्मेंद्र पाल सिंह राजू ,पवन ठाकुर ,सूर्य प्रताप सिंह को बनाया गया। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी हरपाल सिंह एवं बबलू ठाकुर को दी गई। संरक्षक मंडल में धर्मपाल सिंह टुल्लन, ओम प्रताप सिंह, सोनू ठाकुर, पेमेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह को शामिल किया गया।मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया भगवान श्री राम की शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां, काली अखाड़ा, बैंड, रोड शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस मौके पर सभी शोभा यात्रा कमेटी का स्वागत किया गया तथा सभी ने इस बार आयोजन को और भव्य बनाने का निर्णय लिया। बैठक में क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.