यूपीआई पर एमडीआर हटाने की मांग, युवा व्यापारियों ने जताया केंद्र सरकार का आभार
अवागढ़ : श्री वार्ष्णेय मित्र मंडल के युवा व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश वार्ष्णेय के कार्यालय पर बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने के निर्णय को स्थगित किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही यूपीआई पर एमडीआर को पूरी तरह वापस लेने की मांग की।
गणेश वार्ष्णेय ने कहा कि यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होना व्यापारियों के हितों के साथ-साथ डिजिटल भुगतान व्यवस्था के लिए भी नुकसान दायक हो सकता है। इसलिए सरकार को इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
इस मौके पर विष्णु कांत साईं, अतुल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, ओमकार वार्ष्णेय ऑटो, विशाल वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, मोहन वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, गगन वार्ष्णेय, राजा वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, कृष्णा वार्ष्णेय, आदित्य वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, आदि युवा व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : लखन

No Previous Comments found.