परिवर्तन क्लब ने किया नवजात बेटियों का पूजन मेडिकल कॉलेज में 25 बेटियों को पूजन कर दिए उपहार
एटा - नवरात्र पर्व में अष्टमी को परिवर्तन क्लब द्वारा नवजात बेटियों के पूजन और उन्हें उपहार देने का कार्यक्रम वीरांगना अवंती बाई लोधी मेडिकल कॉलेज में किया गया। देवी पूजन के साथ परिवर्तन क्लब की पदाधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कन्या भ्रूण हत्या को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया। मेडिकल कॉलेज पहुंची महिला टीम ने प्रसूता वार्ड में हाल ही में जन्म लेने वाली बेटियों को चिन्हित करते हुए उनका रोली चंदन लगाकर पूजन किया तथा उन्हें उपहार देने के साथ उनकी माता को भी फल वितरित किए। कहा कि बेटियां एक नहीं दो परिवार की रोशनी है। उन्हें पूरी मनोयोग से शिक्षित करें और आगे बढ़ने का अवसर दें। अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है।
पूजन कार्यक्रम के दौरान परिवर्तन क्लब की डॉ रिचा यादव बबीता कुलश्रेष्ठ छाया यादव ज्योति तहलानी, निशा चहलानी, निशा यादव, डॉ अर्चना, हेमलता, नंदिनी शर्मा आदि पदाधिकारी शामिल रही।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.