स्कूल में ई-कचरा संग्रहण व निष्पादन पर जागरूकता अभियान

एटा - विशेष कैंपेनिंग 6.0 के तहत क्विज प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन अवागढ़ क्षेत्र  में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जरानी खुर्द में इको क्लब के अंतर्गत स्पेशल कैंपेनिंग 6.0 के तहत ई-कचरा संग्रहण एवं उसके उचित निष्पादन से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई।

कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक दुष्यंत प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को ई-कचरे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ई-कचरा एकत्रित करना क्यों आवश्यक है और इसके अनुचित निस्तारण से पर्यावरण को किस प्रकार नुकसान पहुंचता है। उन्होंने ई-कचरे के सुरक्षित एवं उचित निष्पादन के तरीकों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया। अध्यापक पुष्पेंद्र पाल सिंह ने बच्चों की क्विज प्रतियोगिता कराई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार रहे। इस मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार,पूजा शुक्ला, पूनम कुमारी,सीमा कुशवाहा, जितेन सिंह, अनार सिंह, नंदकिशोर, कालीचरण, सौदान सिंह, भोले, नीतू सिंह, रूबी, चांदनी, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर  -लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.