ई कचरा प्रबंधन के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
एटा - स्वच्छता के प्रति सामाजिक भागीदारी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले भर के परिषदीय स्कूलों में गुरुवार को ई कचरा प्रबंधन विशेष अभियान चलाया गया। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ अलग-अलग रंगों के चार डस्टबिन की जरूर और महत्व पर जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण कासंकल्प लिया गया। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कचरे के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इ.प्रधानाध्यापक ओमबीर सिंह ने समझाया कि ई-कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय अलग एकत्र करना चाहिए तथा अधिकृत ई-कचरा संग्रह केंद्रों या पुनर्चक्रण केंद्रों तक पहुँचाना चाहिए। शिक्षिका नीतू सिंह तथा रेनू राजपूत के मार्गदर्शन में बच्चों ने गीत, कविता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को कचरा प्रबंधन अपनाने के लिए जागरूक किया। सुबोध कुमार वर्मा, नीतू सिंह, राजकुमारी और किरन शाक्य उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय जरानी खुर्द में इको क्लब के अंतर्गत ई कचरा संग्रहण एवं निष्पादन संबंधित गतिविधि एवं क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया की ई- कचरा हमें क्यों इकट्ठा करना चाहिए इससे पर्यावरण को क्या नुकसान है। पुष्पेंद्र पाल सिंह ने बच्चों को क्विज प्रतियोगिता कराई। मुख्य अतिथि अनिल कुमार खंड शिक्षा अधिकारी, प्रदीप कुमार शिक्षक संकुल, पूजा शुक्ला, पूनम कुमारी, सीमा कुशवाहा,तथा आधार, जितेन सिंह, अनार सिंह, नंदकिशोर, कालीचरण, सौदान सिंह, भोले, नीतू सिंह, रूबी,चांदनी ग्रामवासियो ने प्रतिभाग किया।
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय हंसपुर, अवागढ़ में इको क्लब के अंतर्गत कचरा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ चर्चा परिचर्चा हुई। तत्पश्चात बच्चों ने 4 प्रकार के कूड़ेदान एवं उनका प्रयोग समझा। अनिल कुमार खंड शिक्षाधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं से विभिन्न प्रश्न पूंछे गये जिसकी सही जवाब मिलने पर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सतीश चन्द्र प्रधानाध्यापक , सविता गुप्ता, मुकेश बाबू, अंजली मिश्रा, ममता कौशल, मुकेश कुमार शर्मा, गौरव कुमार, सुलेखा यादव ,राकेश कुमार, ममता, इन्द्रपाल,नीलम देवी, सुमन देवी आदि लोग उपस्थित थे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कवार सकीट, पीएम श्री स्कूल सकतपुर, जिरसमी सहित अधिकांश स्कूलों में अभियान चलाया गया।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.