एटा में ब्याज माफी योजना से व्यापारियों को कराया जागरूक

एटा : दीपावली पर कारोबार बढ़ने से अधिक कर जमा करने की अपील, व्यापार मंडल ने दिया सहयोग का आश्वासन राज्य सरकार की ओर से 16 अक्टूबर से संचालित ब्याज माफी योजना-2026 के प्रचार-प्रसार को लेकर बुधवार को राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। राज्य कर उपायुक्त राकेश प्रताप राव ने व्यापारियों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में उपायुक्त राकेश प्रताप राव ने कहा कि राज्य सरकार की ब्याज माफी योजना-2026 व्यापारियों के लिए लाभकारी है। व्यापारियों को योजना की शर्तों और लाभों की जानकारी लेकर इसका अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होती है। ऐसे में व्यापारी अधिक से अधिक कर जमा कर राजस्व वृद्धि में सहयोग करें। साथ ही अपने कर संबंधी दायित्वों का भी जिम्मेदारी से निर्वहन करें।
बैठक में मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने योजना का लाभ उठाने तथा राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से अधिक से अधिक कर जमा करने पर सहमति जताई। व्यापारियों ने अन्य कारोबारियों को भी योजना के प्रति जागरूक करने और कर जमा करने के लिए प्रेरित करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान राज्य कर विभाग की ओर से सहायक आयुक्त राहुल कुमार , गौतम कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल से प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक सर्राफ, कैलाश जैन, नगर अध्यक्ष अतुल राठी, संजीव वार्ष्णेय, साबिर अली, जावेद आलम, कल्लू मियां  विजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

रिर्पोटर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.