डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एटा : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने जिला कारागार एटा का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.