सर्राफा लूटकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद
एटा - अलीगंज में 22 अक्टूबर को सर्राफा कारोबारियों से हुई लूट की घटना में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव और मंगलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुछ आभूषण भी बरामद किए हैं। इस लूटकांड में पुलिस ने बीते दिन मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को मार गिराया था। अब पुलिस ने लूट की साजिश रचने और लूटे गए माल के बंटवारे में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन में अलीगंज पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.