उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षकों को दीपावली से पूर्व प्रोन्नत वेतनमान दिलाए जाने की मांग

जलेसर :  उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की आवश्यक बैठक एमजीएम इंटर कॉलेज में आयोजित की गई बैठक में शिक्षकों द्वारा एकजुट होकर मांग की की उच्च प्राथमिक विद्यालय में 12 वर्ष पूर्ण होने के बाद मिलने वाला प्रोन्नत वेतनमान दीपावली से पूर्व दिलाया जाए 

संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा की शिक्षक से सरकार हर तरह के काम करवा रही है लेकिन उसको सुविधा के नाम पर टरकाया जा रहा है उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्ण होने के बाद प्रोन्नत वेतनमान मिलना चाहिए लेकिन सरकार के द्वारा अभी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य जब शिक्षक कर रहे हैं तो उन्हें भी सरकार द्वारा महत्व दिया जाना चाहिए उनकी जरूरत को पूर्ण करने के लिए दीपावली से पूर्व ही प्रोन्नत वेतनमान लगाया जाए ताकि वह सही तरह जनगणना का कार्य कर सके इस दौरान प्रेम शंकर शुक्ला दोजी राम दिवाकर बृजेश कुमार रामकुमार पाठक हीरालाल कुशवाहा राजेश भगत उमेश शुक्ला अमित गौतम सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.