जलेसर में आतिशबाजी की 50 दुकानों का हुआ आवंटन, 17 दुकानदारों को नहीं मिला लाइसेंस

जलेसर : सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस बार जलेसर तहसील मुख्यालय पर आतिशबाजी की केवल 50 दुकानें ही लगाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए कुल 67 व्यापारियों ने आवेदन किया था। तहसील सभागार में एसडीएम पीयूष रावत के निर्देशन में तहसीलदार  की देखरेख में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया गया। खास बात यह रही कि पारदर्शिता के लिए तीन वर्षीय बालिका से पर्चियां निकलवाई गईं। डीएम  के निर्देश पर निर्धारित 50 दुकानों के आवंटन के लिए 67 आवेदकों ने आवेदन किया था। सभी आवेदकों ने आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी की थीं। इसके बाद लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 50 दुकानदारों का चयन किया गया। दुकानें आवंटित होने के बाद शेष 17 आवेदकों को निराशा हाथ लगी। दुकान आवंटन से वंचित रहे व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने लाइसेंस के लिए आवश्यक धनराशि जमा करने के साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं। अब दुकान आवंटित नहीं होने से उनके सामने आतिशबाजी की बिक्री को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।

 एसडीएम पीयूष रावत ने सभी चयनित व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आतिशबाजी की दुकानें निर्धारित स्थान एमजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में ही लगाई जाएंगी। निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने सुरक्षा और निर्धारित नियमों के पालन को प्राथमिकता देते हुए दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.