गरिमा सिंह ने संभाला सदर तहसील का कार्यभार, आगरा की हैं मूल निवासी
एटा : सदर तहसील में नए तहसीलदार के रूप में गरिमा सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। उनका स्थानांतरण कासगंज से एटा हुआ है। इससे पूर्व अलीगंज न्यायिक तहसीलदार रह चुकी हैं, कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया और अधीनस्थ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। गरिमा सिंह आगरा जनपद की मूल निवासी हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनकी गिनती तेजतर्रार और अनुशासित अधिकारी के रूप में होती है। कासगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व कार्यों, जन शिकायतों के निस्तारण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य किया था।कार्यभार संभालने के बाद गरिमा सिंह ने कहा कि सदर तहसील में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाना, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करें और किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी न हो। तहसील में नए तहसीलदार के आने से कर्मचारियों और फरियादियों में उत्साह देखा गया।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.