पोलिंग बूथों पर पुलिस बल-अर्द्धसैनिक बल के ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
एटा : आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा थाना जसरथपुर तथा अलीगंज क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर पुलिस बल/अर्द्धसैनिक बल के ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, आमजन से वार्ता कर शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील। साथ ही थाना जसरथपुर का निरीक्षण कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज दिनांक 02.04.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय सिंह कुशवाह, क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर एवं पुलिस बल सहित थाना जसरथपुर तथा थाना अलीगंज क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर पुलिस बल/ अर्धसैनिक बल के ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण मतदान करने हेतु अपील की गई।
साथ ही थाना जसरथपुर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। कार्यालय की साफ-सफाई एवं पूरे परिसर का रखरखाव उच्चकोटि का पाया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर : शिवम गुप्ता

No Previous Comments found.