सकीट में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
एटा : भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवा झंडे के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान जी का जन्मोत्सव मंगलवार को धूम धाम से मनाया गया । सुसज्जित रथ पर भगवान बाला जी को विराजमान किया गया था। शोभायात्रा में सर्व समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेश भूषा में ध्वज थाम रखे थे। शोभायात्रा हनुमान मंदिर पीपल टोला से शुरू होकर जैन मंदिर,मानिक तिराहा,कैलाश तिराह, मैन बाजार, पीपल अड्डा होते हुए कस्बा के विभिन्न मोहल्लो से होती हुई हनुमान मंदिर पहुंचा। मंदिर में पूजा के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ। नगर में जगह जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा, आरती, माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया वही व्यापारियों ने जगह जगह स्टॉल लगाए, शीतल पेय आदि का वितरण किया। शोभायात्रा में रामवीर सिंह शाक्य,धर्मेंद्र सहाय दीक्षित, गौतम सिंह सर्राफ, गगन जैन, ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय, मनोज कुमार, राजू मौर्य सभासद, अंकित वर्मा, नेम सिंह, जितेंद्र सिंह, रवि, विकास, ऋतिक, हरी सिंह, अनिल वर्मा, बबलू, उमेश सहित सर्व समाज के लोग शामिल हुए।
रिपोर्टर : आकर्ष वार्ष्णेय

No Previous Comments found.