अध्यापक से किसान नेता बने भानु प्रताप सिंह ने पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया

एटा : अध्यापक की नौकरी छोड़ किसानों के लिए जीवन समर्पित करने वाले भानु प्रताप सिंह की कहानी किसान नेता  ठाकुर भानु प्रताप का जन्म 5 अक्टूबर 1952 को ग्राम नगला सुखदेव  जलेसर (एटा) उत्तर प्रदेश में हुआ था। भानु प्रताप सिंह एक किसान परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करते हुए  सरकारी अध्यापक की नौकरी छोड़ दी थी और पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया।

 किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी थी
उस समय एटा जलेसर क्षेत्र में सड़कें नहीं थीं। फिर श्रमदान करने के बाद भारत के प्रधान मंत्री राजीव गांधी से मुलाकात कर राजीव गांधी ने एटा डीएम से कहकर भानु प्रताप सिंह के क्षेत्र की  सकरौली से नगला सुखदेव और कई अन्य मार्गों का निर्माण करवाया।
किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने राजीव गांधी प्रधानमंत्री से कहकर अपने क्षेत्र का चहमुखी विकास कराया।

जब प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बात भानु प्रताप सिंह की मान ली थी तो चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत  भी उनके गांव पहुंच गए थे।

उनके श्रमदान को देखकर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत नगला सुखदेव जलेसर एटा पहुंचे और ठाकुर भानु प्रताप सिंह को आगरा मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।
 जिसके बाद ठाकुर भानु प्रताप के कुशल नेतृत्व को देखते हुए 18 फरवरी 1991 को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के निर्देश पर ठाकुर भानु प्रताप सिंह को मासिक पंचायत में उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने किसानों के लिए कई बड़े आंदोलन किए। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने मान मंदिर बरसाना के वृक्षाता संत रमेश बाबा के आह्वान पर जल, जंगल, जमीन, गंगाजी और यमुनाजी को बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानु) की स्थापना की।

ब्रज के संत रमेश बाबा ने भारतीय किसान यूनियन भानू की की स्थापना की थी।

भारतीय किसान यूनियन भानु एक राष्ट्रवादी लघु किसानों का संगठन है, इसकी स्थापना विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा महाराज ने ठाकुर भानु प्रताप सिंह के विचारों को ध्यान में रखते हुए कराई थी, इसका उद्देश्य किसानों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं को छोटे से लेकर बड़े स्तर तक हल करना है।

2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से खूब की थी भानु प्रताप सिंह की तारीख

इसी क्रम में किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की थी किसानों को फ्री बिजली दी जाए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव में नोएडा एटा फिरोजाबाद गोरखपुर सहित कई जिलों में मंच से भानु प्रताप सिंह की तारीफ की थी और उनके कहने पर फ्री बिजली की घोषणा की थी।

भानु प्रताप सिंह आए दिन केंद्र सरकार के मंत्रियों  और योगी सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करते रहते हैं। 
उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बन जाती है।
 पूर्व में तत्कालीन मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री से भी मुलाकात की उन्होंने किसान आयोग के गठन के लिए।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा  ने भी खूब की थी भानु प्रताप सिंह की तारीफ

 भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश कार्यालय इमलिया पर भी पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी आए थे तब भी उन्होंने जमकर तारीफ की थी  साथ में उनके कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी तारीफों के पुल बाधे थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी भानु प्रताप सिंह ने मुलाकात की है किसान आयोग के गठन हो कर्ज माफी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने भानु प्रताप सिंह को  सरकारी सुरक्षा प्रदान की है।

 पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी उनके घर पर समस्याओं के समाधान करने के लिए आए थे उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर भानु प्रताप सिंह ने साझा की थी

किसान नेता भानु प्रताप सिंह गरीबों किसानों मजदूरों के मसीहा हैं आए दिन भानु प्रताप सिंह किसानों के लिए संघर्ष करते रहते हैं किसान आयोग के गठन और संपूर्ण कर्जा माफी के लिए आवाज बुलंद करते रहते हैं लेकिन भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कानों में अभी तक जू तक  नहीं  रॉग रही रही है।  प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ आंदोलन की भानु प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है। वही किसान नेता भानु प्रताप सिंह भू माफिया के खिलाफ भी आवाज बुलंद करते रहते हैं भू माफी माफिया के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहते हैं और गरीब किसान मजदूर की उनका हक दिलवा कर ही रहते हैं।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.