बिजली विभाग शहरी क्षेत्र में चलाया गया मेगा राजस्व वसूली अभियान
एटा : अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय के नेतृत्व में चलाया गया अभियान एक मुश्त समाधान योजना के तीसरे चरण के पहले दिन 75 नग उपभोक्ताओं द्वारा छूट का लाभ लिया गया। ऑन द स्पॉट 225 नग उपभोक्ताओं द्वारा रु 5.25 लाख राजस्व जमा करवाया गया। विद्युत उपकेंद्र नगर पालिका एटा के न्यू मंडी फीडर पर मेगा रेवेन्यू कलेक्शन अभियान चलाया गया जिसमें शहरी खंड के अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय के नेतृत्व में खंड के एस डी ओ इं उग्रसेन, सहायक अभियंता इं नवीन कुमार, अवर अभियंता अतुल यादव, मनीष कुमार, सुमित सोनी, मोहित यादव, फीडर नोडल लव कुमार, आशिम शर्मा एवं संविदा स्टाफ शरद कुमार, अरुण कुमार, विमल, विजेंद्र कुमार आदि के साथ साथ सभी स्टाफ द्वारा लगातार 3 महीने या उससे ऊपर के अवधि में बिल न जमा करने के कारण मोहल्ला रेवाड़ी, मोहल्ला आवास विकास, मोहल्ला कुशवाहा नगर, मोहल्ला कैलाश मंदिर के पीछे डोर टू डोर कांबिंग किया गया जिसमें 44 नग संयोजन जिसपर बकाया रु 5.13 लाख है को अस्थाई विच्छेदित किया गया, 255 नग उपभोक्ताओं से रु 5.25 लाख वसूली करवाया गया और लोगों को समय से बिल जमा करवाने हेतु आग्रह किया गया। यह अभियान लगातार पूरे शहर में जारी रहेगा। अतः विभाग सम्मानित उपभोक्ता से समय से बिल जमा करने का आग्रह करता है ताकि सम्मानित उपभोक्ताओं का संयोजन काटने की स्थिति न होने पाए।
रिपोर्टर : लखन

No Previous Comments found.