जलेसर में फर्जी आईपीएस को पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तार

एटा : एटा जलेसर में  फर्जी आईपीएस बनकर रुतबा झाड़ रहे थे पुलिस को हुआ शक पूछताछ करने पर निकले फर्जी वर्दी उतरवा कर अभियोग पंजीकृत किया देर रात में सीने में दर्द बताने पर पुलिस ने जमानत पर निजी मुचलके पर छोड़ा, घटनाक्रम के अनुसार नगर के मोहल्ला किला निवासी रियाजुद्दीन के पुत्र सलमान की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी सलमान की पत्नी जेवा आए दिन घर में विवाद उत्पन्न करती थी दो माह पूर्व भी विवाद हुआ था जिसमे समझौता कोतवाली पर वार्ड  के सभासद मोहसिन खानके द्वारा कराया गया था जिसमें महिला के द्वारा रखी गई मांगों को पूर्ण कराया समझौते के उपरांत एक माह पूर्व से पति-पत्नी में फिर से विवाद होने लगा सलमान की पत्नी जेवा परिवार वालों को रोजाना धमकी देती थी कि मेरी मित्र के पति पुलिस में कप्तान हैं उनको बुलाकर तुम सबको जेल में डलवा दूंगी गत दिवस महिला जेवा के द्वारा उक्त फर्जी आईपीएस को बुलाया था उक्त फर्जी आईपीएस टैक्सी में जलेसर आया उसकी गाड़ी बड़ा बाजार चौराहे पर खड़ी थी कोतवाली प्रभारी डॉ सुधीर कुमार गस्त में निकले हुए थे रास्ते में गाड़ी को हटाने की कही तो गाड़ी में से कहा कि आईपीएस की गाड़ी है साइड से निकाल लो गाड़ी में रखी टोपी और हाव भाव देखकर कोतवाली प्रभारी को शक हुआ तो उक्त फर्जी आईपीएस को थाने पर लाए जहां पूछताछ करने पर कोतवाली प्रभारी को मामला गड़बड़ लगा तो उन्होंने क्षेत्राधिकारी पुलिस नीतिश गर्ग को मामले की जानकारी दी नीतिश गर्ग के द्वारा भी पूछताछ की गई तो सब कुछ फर्जी निकला  तत्काल फर्जी आईपीएस की वर्दी उतरवा कर सील की गई और सिटी इंचार्ज चंद्रशेखर त्रिपाठी के द्वारा फर्जी आईपीएस हेमंत कुमार बुंदेला पुत्र रनवीर सिंह बुंदेला निवासी झांसी चुंगी नाका थाना ललितपुर के विरुद्ध धारा 204 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया वही जब इसका आधार कार्ड मांगा गया तो आधार कार्ड में हेमंत कुमार बुंदेला पुत्र अशोक कुमार बुंदेला निवासी छतरपुर लिखा हुआ था जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी लेकिन सीने में दर्द होने के कारण उक्त फर्जी आईपीएस को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उसे एसएन मेडिकल आगरा के लिए भेजा गया है जमानतीय धारा होने के कारण फर्जी आईपीएस को जमानत दे दी गई।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.