होर्डिंग चोरी करने वालों के विरुद्ध किसान नेता अखिल संघर्षी के नेतृत्व में पुलिस को सौंपा ज्ञापन

एटा : होर्डिंग चोरी करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई दो दिन में करने को कोतवाल नगर एटा को ज्ञापन सौंपा!  उक्त ज्ञापन पर कार्रवाई न होने की स्थिति में कोतवाली नगर एटा का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी! कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ! बतादें आज दिनांक 16 फरवरी 2025 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल नगर एटा से मुलाकात कर अवगत कराया कि राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी (एटा महोत्सव) के भव्य पंडाल में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दिनांक 09 फरवरी 2025 को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था उक्त किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मा0 स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री जल शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रित किया गया था!  उपरोक्त कार्यक्रम किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था! कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार हेतु एटा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में होर्डिंग आदि प्रचार प्रसार सामग्री लगवाई गई थी होर्डिंग लगने के उपरांत ही कुछ स्थानों से फ्रेम, बल्ली, फ्लेक्स चोरी होने की सूचना संगठन के साथियों ने दी थी! उक्त चोरी की घटना विभिन्न स्थानों पर होने की जानकारी लगातार मिलने तथा भीड़ भाड़ वाले इलाके में चोरी करने में सफल न होने की स्थिति में एटा शहर के बीचो-बीच लगे होर्डिंग तोड़ने एवं फाड़ने का प्रयास किया गया! उक्त घटना क्रम विभिन्न चौराहों पर लगे सी0 सी0 टीवी कैमरा में रिकॉर्ड भी हुआ है संगठन पिछले 21 वर्ष से समाज सेवा, किसान आंदोलन के लिए लगे होर्डिंग आदि के साथ कभी भी कोई हरकत नहीं हुई! लेकिन इस बार हुई घटना से संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ में काफी आक्रोश व्याप्त है इसलिए शासन - प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को चिन्हित कर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए जेल भेजे जाने की मांग की गई! वहीं बताया कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि दो दिन के अंदर खुलासा न होने की स्थिति में किसान कोतवाली नगर एटा का घेराव कर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होना बताया गया!  ज्ञापन के अंत में कोतवाल नगर एटा ने तत्काल टीम लगाकर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सोलंकी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, सोनू भाई, दयानंद नेताजी,  जाहिद अब्बास, अनिल कठेरिया, विवेक उद्यिमपुर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अजय अगरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.