जलेसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय शिविर संपन्न

एटा : जलेसर  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. के. गोस्वामी  तथा शिविर का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के  प्रभारी विनोद कुमार  ने  किया। शिविर का प्रथम सत्र बौद्धिक सत्र रहा जिसमें टीवी रोग तथा एच आई वी रोगों के होने के कारण, उनके लक्षण,  उपचार, आदि पर प्रकाश डाला। तदोपरांत स्वयंसेवकों ने द्वितीय सत्र में महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने ग्राम रामगढ़ी में स्वच्छता कार्यक्रम तथा विभिन्न मौसमी रोगों से पीड़ित लोगों का सर्वेक्षण किया तथा रोगों से निदान के उपाय बताए।  

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोo (डॉo)आर के गोस्वामी एवं प्राध्यापक डॉ० आशा सिंह, डॉ० के के भारद्वाज,  डॉo विजय सिंह चौधरी, डॉo गिरेंद्र,  डॉo अनिल कुमार, डॉ० दीपांकर, डॉ० रवींद्र सिंह, डॉo आशीष, डॉo शालिनी यादव, डॉo प्रेम सागर, प्रदीप एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवक  उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.