प्रोजेक्ट अमृत द्वारा, स्वच्छ जल -स्वच्छ मन का दिया सन्देश

प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है - बाबा हरदेव सिंह जी महाराज
एटा - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन आशीर्वाद से ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तीसरे चरण का शुभारम्भ आगरा रोड स्थित हजारा नहर पर किया। निरंकारी भक्तो में सफाई के प्रति उत्साह देखने को मिला।
मीडिया प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर स्वंय सेवकों के सहयोग से एक साथ विशाल रूप में आयोजित की गई। जिसमे एटा के निरंकारी भक्तो एवं सेवदारों ने अधिक संख्या में भाग लिया।
संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में बाबा हरदेव सिंह जी की अनंत सिखलाईयों से प्रेरणा लेते हुए ‘प्रोजेक्ट अमृत के द्वारा इस वर्ष ‘आओ संवारे, यमुना किनारे’ के मूल संदेश द्वारा इस परियोजना को एक जन-जागृति का रूप प्राप्त हुआ। निरंकारी भक्तों ने जहाँ जनमानस को सफाई के प्रति जागरूक किया। वही दूसरी निरंकारी मिशन के सन्देश :- स्वच्छ जल, स्वच्छ मन। ,जल बचाओ- कल बचाओ।, प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानि कारक है।, प्रदूषित पानी- हमारी हानि। का सन्देश दिया।
निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में जहाँ ब्राह्मज्ञान द्वारा समस्त संसार को मानवता के सूत्र में बांध कर प्यार, नम्रता, सहनशीलता का सन्देश दे रहा है। वही दूसरी ओर निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा चेरिटेवेल फाउंडेशन द्वारा समाज कल्याण के हित में, सफाई अभियान, जल संरक्षण, प्राकृतिक आपदा, सिलाई कढ़ाई केंद्र, वृक्षारोपण, शिक्षा के क्षेत्र में एवं चिकत्सा के क्षेत्र में भी अनेक योजनाओं के द्वारा समाज को सुन्दर रूप प्रदान कर रहा।
No Previous Comments found.