डा0 अम्बेडकर के सपनों का साकार कर रही है भाजपा- धर्मपाल

अलीगंज : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत डाक्टर भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन अलीगंज के एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने मौजूद लोगों को बाबा साहब के विचारों से अवगत कराया तथा भाजपा को बाबा साहब को सबसे ज्यादा सम्मान देने वाली पार्टी बताया। इस मौके पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक मिशन और संकल्प हैं। उन्होंने बताया कि एक दलित परिवार में जन्म लेने के बावजूद अंबेडकर ने सामाजिक समानता और मानव अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के अधूरे सपनों को पूरा कर रही है। सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया है साथ ही पंचतीर्थों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के महू में जन्मभूमि को भव्य स्मारक बनाया है। नागपुर में दीक्षाभूमि और चैत्य भूमि का भी विकास किया गया है। उन्होंने कहा डॉक्टर राव ने समाज में पिछड़े व दलित वर्ग के लिए अपनी जिंदगी समर्पित की उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण करके देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार व स्वतंत्रता प्रदान की उनका जीवन एक संघर्ष की मिशाल बनी हम सभी को उनके आदर्शो पर चलकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए। पूर्व सांसद डॉक्टर अंजुबाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही 1990 में डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया। मंत्री ने बाबा साहेब का संदेश दोहराते हुए कहा कि शिक्षित रहो संघर्ष करो और संगठित रहो। योग्य बनने पर हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस मोके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र लोधी, प्रमोद गुप्ता, नगर पालिका प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता, विवेक गुप्ता जिला उपाध्यक्ष आमोद आर्या पियूष शाक्य सहित अनुसूचित वर्ग के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष राजपूत ने करते हुए आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : शिवम गुप्ता 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.