प्रदर्शित किया आकर्षक मॉडल, दिखाई रचनात्मकता
अवागढ़ : सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ' साइंस एंड आर्ट स्पेक्ट्रम' थीम पर वृहद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक प्रोजेक्ट और मॉडल विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए। दर्शकों ने विद्यार्थियों की मेधा की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष डॉ राजीव दास सहित अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि सिल्विया दास, सुजेना मार्टिन, जोशुआ मार्टिन,विद्यालय निदेशक एब्नर टोनी मार्टिन तथा प्रधानाचार्य मिस रिमझिम सोविया मार्टिन की उपस्थिति रही। साइंस एंड आर्ट स्पेक्ट्रम थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने मॉडल और प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता तथा कला-बोध को विकसित करना रहा।
प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान , कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, एक्वेरियम, फॉरेस्ट रूम तथा स्नो फॉल (हिमपात) थीम जैसी विशेष प्रदर्शनी ने सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विषयों की रोचक और व्यावहारिक व्याख्या की।
आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं शार्मिला पॉल, अंशिका, प्रियंका, मिनी, श्वेता, शैलेन्द्र और विक्रांत का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों में साक्षी, बुलबुल, प्रिया, शिवांक, सोना यादव, आराध्या सिंह और उमंग सहित अनेक बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।
विद्यालय अध्यक्ष डॉ. राजीव दास ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों के आयोजन का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.