डा रिचा यादव ग्रीन वारियर अवार्ड के लिए चयनित

एटा : विधिक सेवा प्राधिकरण एटा में परा विधिक स्वयं सेवक एवं महिला विषयक मामलों में काउंसलर की भूमिका का निर्वहन करने वाली नींव की छांव फाउंडेशन प्रमुख डा रिचा यादव को ग्रीन वारियर अवार्ड के लिये पीपल मैन फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा चयनित किया गया है।
डा. रिचा यादव सामाजिक कार्यों के अलावा पिछले काफी लम्बे समय से 'नींव की छांव' फाउंडेशन के तहत वृक्षारोपण तथा प्रचार-प्रसार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरण का कार्य कर रही हैं। पीपल मैन फाउंडेशन के प्रमुख डा रघुराज प्रताप सिंह के अनुसार भारत सरकार के कार्पोरेट मंत्रालय के द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा।
उन्हें चयनित किए जाने पर पुस्तक महोत्सव समिति के संयोजक संजीव कुमार एआरएम, ज्ञानेंद्र रावत प्रख्यात पर्यावरणविद, अनूप दुबे, देवेंद्र चौधरी, राजीव यादव , डॉ सुधीर गुप्ता ,विजय मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी ,राजवीर सिंह, संजय शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता,पद्मेंद्र वार्ष्णेय,बृजेश कुमार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर  : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.