विभिन्न गांवों में विशेष बूथ दिवस पर एसडीएम भावना विमल ने निरीक्षण कर जायजा लिया
जलेसर में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण, विशेष बूथ दिवस पर दिखी प्रशासनिक सक्रियता बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाई मतदाता सूची
जलेसर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विशेष बूथ दिवस पर एसडीएम भावना विमल ने निरीक्षण कर जायजा लिया
जलेसर- लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी मतदाता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत रविवार को विधानसभा क्षेत्र जलेसर में विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची की गहन जांच की गई और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए एसडीएम भावना विमल ने प्रेरित किया
विशेष बूथ दिवस के अवसर पर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया। साथ ही बीएलओ के पास उपलब्ध ईएसआर सूची के माध्यम से मतदाताओं के नाम, पते एवं अन्य विवरणों का मिलान कर त्रुटियों की पहचान की गई।
निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं एसडीएम भावना विमल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़समा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पवरा, प्राथमिक विद्यालय सिरसगंज सहित विभिन्न बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची सुधार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। विशेष बूथ दिवस के अंतर्गत फॉर्म-6 नया नाम जोड़ना, फॉर्म-7 नाम हटाना और फॉर्म-8 नाम अथवा विवरण संशोधन से संबंधित कार्य को प्राथमिकता दी गई। सभी मतदान केंद्रों पर इन फॉर्मों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसडीएम भावना विमल ने बताया कि जिन युवाओं की 1 जनवरी 2026 को आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें विशेष रूप से जागरूक किया गया। युवाओं को अपनी मतदाता सूची की जांच करने और पात्र होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कई युवाओं ने मौके पर ही आवेदन पत्र भरकर जमा किए विशेष बूथ दिवस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग किया प्राप्त आवेदनों को बीएलओ द्वारा डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से दर्ज किया गया, ताकि समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके कार्यक्रम के दौरान सभी एईआरओ, सुपरवाइज़र एवं संबंधित अधिकारी मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। प्रशासन का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे आगामी चुनावों में प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
रिपोर्ट - लखन यादव

No Previous Comments found.