सनातन एकता हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

अवागढ़ : सनातन एकता हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार बाईपास रोड स्थित मैदान में किया गया। इससे पूर्व नगर में भगवा यात्रा निकाली गई जिसका नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में एपीएस, सिटी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति के नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी देवेंद्र गुप्ता तथा संचालन नगर के ओजस्वी वक्ता गणेश वार्ष्णेय ने किया। मुख्य वक्ता स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज वृंदावन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन हिन्दू धर्म सबसे बड़ा धर्म है, भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तब ही भारत बचेगा। आज के युवाओं को जागना होगा तथा घर-घर जाकर हिंदू एकता की अलख जगानी होगी। हमारी बहन बेटियां लव जिहाद की शिकार हो रही है इसके लिए सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। गोकशी घटनाओं को पूरी तरह से रोकना होगा। सम्मेलन को संघ के प्रादेशिक सह शारीरिक प्रमुख डॉ राम शंकर सिंह, निशा चौहान एटा, ममता सिंह मथुरा आदि ने भी संबोधित किया।
आध्यात्मिक गुरु महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि संत, संघ, सेना, से ही आज हमारा देश अखंड भारत बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने भारत सरकार से यूजीसी कानून को पूरी तरह निरस्त करने की बात कही, इस कानून से हमारा हिंदू समाज बट जाएगा, इसे रोकना होगा।
आज भारत के 9 प्रांत में अल्पसंख्यक हो गया है यदि समय रहते हिंदू नहीं जागा तो स्थिति और विकराल हो जाएगी। अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह अंशु, संजीव वार्ष्णेय उद्योगपति धर्मेंद्र पाल सिंह विजय सीड्स, वकुल गोयल, बृजेश गुप्ता, नगर प्रचारक अंकित, राज कुमार तिवारी, पंकज गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, दिनेश गोयल, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया, चेयरमैन महेश पाल सिंह, राजेश वार्ष्णेय, नितिन तिवारी, विवेक लता सिंह, रेखा वार्ष्णेय, तारा वार्ष्णेय, आदि थे।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.