जलेसर की बेटी अमेरिका में करेगी वकालत, न्यूयॉर्क व मिसोरी बार से मिली मान्यता

जलेसर : नगर जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम ने अमेरिका के न्यूयॉर्क बार और मिसोरी बार से मान्यता प्राप्त कर ली है। मान्यता मिलने के बाद अब उन्हें अमेरिका में वकालत करने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है।
हिमांजलि, नगर के प्रमुख उद्योगपति एवं भाजपा नेता शैलेश गौतम की पुत्री हैं। वे इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में वकालत कर चुकी हैं तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में उच्च पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री प्राप्त की है और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भारत में उल्लेखनीय कार्य किया है। वर्तमान में वे अमेरिका में निवास कर रही हैं और अब भारत व अमेरिका—दोनों देशों में वकालत की योग्यता रखती हैं।
हिमांजलि की माता विनोद गौतम नगर के प्रतिष्ठित सेम्फोर्ड स्कूल की प्रबंधक एवं न्यू एरा कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य हैं।
इस उपलब्धि पर विधायक संजीव दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख भू देवी यादव, भाजपा पदाधिकारी अमित गुप्ता, प्रमुख चिकित्सक विजय कुमार गौतम, भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष गौरव वाष्र्णेय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया

रिपोर्टर : लखन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.