श्री राम कन्वेंट स्कूल को 5-स्टार रेटिंग अवार्ड

जलेसर : नगर स्थित श्री राम कन्वेंट स्कूल को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने के उपरांत एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। सीबीएसई परिवार द्वारा देशभर के 1000 विद्यालयों में से चयनित 100 विद्यालयों को 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई, जिसमें श्री राम कन्वेंट स्कूल, जलेसर का चयन हुआ। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं नगर के समाजसेवियों में हर्ष का वातावरण है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित समारोह में एनआईओएस के अध्यक्ष  आलोक कुमार गुप्ता, वॉव फैक्टर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक  शंकर गोयंका तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के रीजनल हेड डॉ. प्रियदर्शी नायक की गरिमामयी उपस्थिति में यह अवार्ड प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर विधायक संजीव दिवाकर, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री, बी.एल. कुशवाहा,  संजय कुशवाहा, गीतांशु कुशवाहा सहित अनेक समाजसेवियों ने विद्यालय को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : लखन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.