बेबी शो में बच्चों ने खूब मचाया धमाल
एटा : राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव 2026 के विशालतम पंडाल में रश्मि-व्याकुल बाल कल्याण समिति द्वारा बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन श्रीमती प्रेमलता वर्मा (धर्मपत्नी विपिन वर्मा डेविड विधायक ) व श्रीमती सुधा गुप्ता(नगर पालिका अध्यक्ष) ,पुष्पेंद्र कुमार लोधी (ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर), मेधावृत शास्त्री (समाज सेवी) ने फीता काट कर किया । दीप प्रज्वलन डॉ हरिओम गुप्ता ( बाल रोग विशेषज्ञ) , डॉ विजय गुप्ता (बाल रोग विशेषज्ञ), महेंद्र कुमार (प्रदेश सचिव - राज्य कर्मचारी महासंघ), के द्वारा किया। सरस्वती माल्यार्पण संजीव कैलानी (डायरेक्टर चन्द्रा साइकिल स्टोर ), डॉ अशोक वेद ( ज्योतिषाचार्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केशव सरस्वती शिशु मंदिर व आर एन टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत कर किया कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभागिता की स्वास्थ्य परीक्षण डॉ हरिओम गुप्ता, डॉ विजय गुप्ता, डॉ उमा मथुरिया, डॉ राजेश सक्सेना, डॉ ऐ के सक्सेना, डॉ ऋषभ सक्सेना, डॉ नेहा सिंह द्वारा लगभग 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में प्रथम पुरस्कार काशवी गुप्ता पुत्री श्री अनिल गुप्ता द्वितीय सोयांशी सक्सेना पुत्र श्री चित्रांश सक्सेना तृतीय विदुषी पुत्री श्री नरेंद्र तथा विशेष पुरुस्कार अंस्था मिश्रा ने प्राप्त किया। क्रमशः ऐकेडमिक ग्रुप में प्रथम आर एन टैगोर पब्लिक स्कूल, द्वितीय केशव सरस्वती शिशु मंदिर ,तृतीय डी. के .पब्लिक स्कूल आसपुर एटा (प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह यादव )रहा। एकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तान्या मिश्रा , द्वितीय मानसी ,तृतीय काव्या ने प्राप्त किया । कार्यक्रम में प्रथम परमार ने हारमोनियम के मधुर संगीत के साथ भावपूर्ण गीत–ग़ज़ल प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीमती प्रेमलता वर्मा ,श्रीमती सुधा गुप्ता (नगर पालिका अध्यक्ष ) व तथा डॉ हरिओम गुप्ता ( बाल रोग विशेषज्ञ) ने बच्चों को मेडल तथा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया । बाहर से आये निर्णायक समिति अपर्णा मिश्रा , अंकित मिश्रा , वर्षा सक्सेना , कीर्ति परमार तथा अन्य अतिथियों को संयोजिका अनु रायजादा तथा सह संयोजिका ऊर्जा सक्सेना ने माला शॉल प्रतीकचिंह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था उत्कर्ष सक्सेना ने संभाली तथा कार्यक्रम निर्देशक विशाल सक्सेना ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । श्याम कुमार (मेरठ हैंडलूम - खादी भंडार एटा) की कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता रही ।कार्यक्रम का संचालन सुधीर पालीवाल, संजीव सरगम ने किया । कार्यक्रम का निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय मान्य रहा। संजीव कैलानी तथा समस्त समिति के लोगों ने बच्चों को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम में अवधेश वर्मा, सुधीर वर्मा, वर्षा वर्मा, अजय सक्सेना, मुकेश यादव , मधुर यादव (मीरा साड़ी सेंटर) , प्रो० वी. के. यादव ( कार वाशिंग वर्ल्ड), महेश मंजुल, प्रीति सक्सेना , अकरम खान (पत्रकार) ,अर्चना कपूर , अर्चना सक्सेना 'डॉली' , विजय वार्ष्णेय, बृजेश्वर सिंह चौहान , ब्रजेश (बब्बल) उमाशंकर (मस्साब), नेत्रपाल सिंह चौहान , दीपक सिंह (मिथिला ज्वैलर्स), सर्वेंद्र सिंह एड0 मौजूद रहे ।
रिपोर्टर : लखन यादव


No Previous Comments found.