निशुल्क चिकित्सा शिविर में 585 मरीजो का परीक्षण

जलेसर : नगर की समाजसेवी संस्था डॉ जगदीश नंदन शर्मा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित नाक कान गला एवं नेत्र चिकित्सा शिविर शिविर में 585 मरीज का हुआ परीक्षण  निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष शांति देवी शर्मा ने दीप  प्रजिलित कर किया तदुपरांत नाक कान गला के आगरा के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर राकेश गुप्ता में 237 मरीज का परीक्षण किया वही डॉक्टर सौरव यादव ने 153 मरीज का परीक्षण किया 105 मरीजों की डायबिटीज चेक की गई वहीं तनवी चौधरी ने 80 मरीज का परीक्षण किया 
चिकित्सा शिविर के प्रमुख आयोजक डॉक्टर यतेंद्र नंदन शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन उनके स्वर्गीय पिता डॉ जगदीश नंदन शर्मा की स्मृति में आयोजित किया गया था इस शिविर का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।
इस दौरान डॉ राकेश गुप्ता आगरा सौरभ यादव आगरा तनवी चौधरी डॉ राजीव शर्मा आदित्य पचौरी संजीव शर्मा डॉक्टर जितेंद्र दत्त शर्मा रवि शर्मा अब्बू खान सहित सैकड़ो समाजसेवी मौजूद थे।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.