बदरिया, अचलपुर के केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

एटा : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को मुख्य प्रश्न पत्रों के दौरान प्रशासन की कड़ी नाकाबंदी रही। पहले से ही नियुक्त मजिस्ट्रेट और उड़नदस्तों के अलावा नियुक्त किए गए 36 अतिरिक्त विशेष मजिस्ट्रेट की निगरानी रही। इस मध्य बदरिया स्थित परीक्षा केंद्र पर जहां तहसीलदार ने सॉल्वर को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक छात्रा को नकल करते हुए कार्रवाई की। दो केंद्र व्यवस्थापकों को भी हटाते हुए नए केंद्र व्यवस्थापक भेजे गए हैं। 
यहां बता दें कि बुधवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल विज्ञान तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा होने के कारण प्रशासन ने पहले से ही रणनीति के तहत संवेदनशील और अति संवेदनशील केदो की निगरानी कड़ी की थी। 36 अतिरिक्त विशेष मजिस्ट्रेट इसी रणनीति का हिस्सा रहे। अलीगंज क्षेत्र के परीक्षा केंटो पर खास फोकस रहा। प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग की रणनीति काफी हद तक सफल भी रही। इसके बावजूद रामस्वरूप इंटर कॉलेज बदरिया में सुबह की पाली के अंतर्गत तहसीलदार सदर नीरज वाष्र्णेय ने एक और सॉल्वर को पकड़ लिया। निगरानी के लिए पहुंचे तहसीलदार को परीक्षा दे रहे छात्र पर शक हुआ। कुछ ही देर में अभिलेखों का परीक्षण करने पर मामला सामने आ गया। पकड़ा गया हेमंत कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम इस्माइलपुर पीली, मारहरा केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थी मोहम्मद अयूब पुत्र इकबाल हुसैन निवासी नदरई कासगंज के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। मौके पर ही सॉल्वर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी पर उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पकड़ी गई सॉल्वर के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट लिखाई गई है।
दूसरी ओर दोपहर की पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत ने भी बदरिया स्थित परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्य विशाल लाल ने नकल करते हुए परीक्षार्थी अनुराग चौहान पुत्र अमित कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया। संबंधित की उत्तर पुस्तिका तथा अनुच्छेद सामग्री को सील कर अग्रिम कार्रवाई की गई। इसी क्रम में सभी अतिरिक्त विशेष मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा बीएसए दिनेश कुमार, नवोदय प्राचार्य आरके शर्मा, प्रधानाचार्य जीआईसी जहांगीराबाद डॉ चिंतामणि वशिष्ठ आदि की टीम में भी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जमी रही। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता से लेकर परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम पर सभी की नजर रही। अलीगंज क्षेत्र के केंद्रों पर नियुक्त विशेष मजिस्ट्रेट पूरे समय तक मौजूद रहे। 

केंद्र व्यवस्थापक पर भी गिरी गाज

बदरिया स्थित केंद्र पर सॉल्वर तथा नकलची पकड़े जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक खुशबू को तत्काल प्रभाव हटा दिया है। उनके स्थान पर ओंकार सिंह प्रधानाचार्य एलपीएसएस इंटर कॉलेज को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसी क्रम में उन्होंने अचलपुर स्थित केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक रविकांत वर्मा के स्थान पर डीएवी इंटर कॉलेज सकीट के शिक्षक शैलेश मिश्रा को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी है।

सर्विलांस टीम भी रही सक्रिय 

बुधवार को दोनों पाली की परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी बेहद संजीदा रहा। पुलिस विभाग की सर्विलांस टीम भी सक्रिय रही। वही अति संवेदनशील केदो पर पुलिस बल में भी वृद्धि की गई थी। 

विषय शिक्षकों पर भी रही नजर 

विज्ञान की तथा रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान लगाए गए मजिस्ट्रेट की नजर विशेष शिक्षकों को लेकर भी रही। उन्होंने केंद्र पर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों के विषय से संबंधित जानकारी तथा संबंधित जांच पड़ताल की।

रिपोर्टर :  लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.