नेट परीक्षा में एटा के अलीगंज की युक्ता यादव ने पाई 85वीं रैंक
एटा : अलीगंज की बेटी ने सीएसआईआर नेट परीक्षा में लाइफ साइंस विषय में ऑल इंडिया स्तर पर 85वीं रैंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित किया गया है।
प्रतिभाशाली छात्रा शिक्षक अशोक कुमार की होनहार पुत्री हैं। देशभर के हजारों प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में युक्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की, जो उनकी लगन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। युक्ता ने प्रारंभिक शिक्षा आरडी इंटर कॉलेज से प्राप्त की तथा माध्यमिक कीबोर्ड परीक्षा में जिला टॉप किया। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली से पूरी की तथा परास्नातक की डिग्री डॉ . भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से हासिल की। अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्होंने सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित किया। युक्ता का लक्ष्य है कि वह लाइफ साइंस के क्षेत्र में शोध कर देश की वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दें और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उनकी सफलता पर नगर के प्रमुख लोगों और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाए दी है।
रिपोर्टर : लखन यादव


No Previous Comments found.