नेहा तथा रमा प्रदेश स्तर के लिए चयनित मंडलीय बाल उत्सव में दिखाई प्रतिभा
एटा : नारी सशक्तिकरण कार्यक्रमों के अंतर्गत मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहल जनपद से प्रदेश स्तर तक की जा रही है। इसी क्रम में मंडल स्तर पर बाल उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जनपद से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंडल स्तर पर जनपद की दो बालिकाओं को प्रदेश स्तर के बाल उत्सव के लिए चयनित किया गया है।
बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभा को सामने लाने के लिए पहले जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा के आधार पर चयनित 10 छात्रों ने मंडल स्तर पर बालोत्सव प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पिवारी मारहरा की कक्षा आठ की छात्रा नेहा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कसेटी में कक्षा 6 की छात्रा रमा को निर्णायक मंडल द्वारा प्रदेश पर आयोजित होने वाले बाल उत्सव के लिए चयनित किया। मंडल स्तर पर दोनों बालिकाओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल मनोज कुमार गिरी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। दोनों बालिकाओं की सफलता पर मीना मंच जनपद की टीम से संदर्भदाता बिंबिसार बौद्ध, सोमेंद्र सिंह, प्रियंवदा, संजय सिंह, निहारिका, धीरजपाल सिंह, जिला समन्वय संजयमिश्रा, राम लखन आधुनिक खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश स्तर पर सफलता को शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर : लखन यादव


No Previous Comments found.