सीबीएसई साइंस में 34 रहे अनुपस्थित सामान्य स्तर के प्रश्न पत्र से खिले चेहरे, मिली राहत

एटा : सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन कीबोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपुर ढंग से संपन्न हो गई। निर्धारित 9 परीक्षा केंद्र पर 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर सामान्य स्तर का प्रश्न पत्र होने के चलते नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई परीक्षा के दौरान सभी केंद्र पर 3328 परीक्षार्थी पंजीकृत होने के सापेक्ष 3294 उपस्थित रहे। 34 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। असीसी कॉन्वेंट स्कूल केंद्र पर 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे जहां 476 के सापेक्ष 468 ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। सरस्वती विद्या मंदिर केंद्र पर 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे जहां पंजीकृत 410 के सापेक्ष 400 ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसी क्रम में टयूलिप पब्लिक स्कूल पर 6, पावागढ़ पब्लिक स्कूल केंद्र पर दो, लोकमान्य दास पब्लिक स्कूल पर दो तथा धूमरी पब्लिक स्कूल पर 4 के अलावा केंद्रीय विद्यालय केंद्र पर भी दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। टीडी पब्लिक स्कूल अलीगंज तथा श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल पर सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 
परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी विज्ञान जैसी परीक्षा के बाद राहत में थे वहीं उन्होंने प्रश्न पत्र को अधिक कठिन ना बताते हुए सामान्य स्तर का ही बताया। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य परीक्षाओं के साथ सभी केंद्र की निगरानी बोर्ड स्तर से की जा रही है। 

-विज्ञान के पेपर में कुछ सवाल उलझाने वाले थे लेकिन प्रश्न पत्र अधिक कठिन नहीं था, आसानी से हल किया गया। नियमित पढ़ाई का लाभ मिला। विज्ञान विषय को लेकर कुछ डर जरूर था लेकिन पूरा प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा। केमिस्ट्री के कुछ प्रश्न जरूर कठिन थे लेकिन पेपर में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.