टेट अनिवार्यता के विरोध में जारी रहा प्रदर्शन

एटा : टेट अनिवार्यता के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी जिले के प्राइमरी तथा जूनियर स्कूलों में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में काली पट्टियां बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए उन्होंने मामले पर अपना विरोध जताया। गुरुवार को शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 
ऑल इंडिया टीचर्स फेडरेशन के आह्वान पर शुरू हुए आंदोलन के क्रम में तृतीय दिवस भी टेट अनिवार्यता का विरोध स्कूल स्तर पर ही नहीं बल्कि बोर्ड परीक्षा केंद्र स्तर पर भी नजर आया। प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ,महिला शिक्षक संघ आदि संगठन के प्रयासों के मध्य शिक्षक काली पट्टी बांधते नजर आए वही कुछ शिक्षक ब्लैक ड्रेस में भी विरोध जताते दिखे। बुधवार को यूपीएस खकरई, हिम्मतनगर बझेड़ा, फिरोजपुर सलोनी, बहगॉ, प्राथमिक स्कूल लालपुर देहमाफी, समसपुर, अमरपुर, नगला श्याम, कंपोजिट स्कूल सुरतपुर माफी, सरनऊ रामई, कोयला, जाहिदपुर, लोदीपुर, कासिमपुर, गोबरा,बुद्दारा, नगला संत, गढ़ोली, पीठनपुर, सिरसा टिप्पू, नगला मान्धाती, नगला मानसिंह, नगरिया ताड़, बुधर्रा, भदकी, जिनावली सहित सैकड़ो स्कूलों में शिक्षकों ने अपना विरोध जताया।
गुरुवार को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन को लेकर भी तैयारी चली। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी ने दोपहर एक बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अधिक से अधिक शिक्षकों से पहुंचने की अपील की है। धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन भी सोपा जाएगा।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.