प्री प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने का संकल्प
एटा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कलां में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा(ईसीसीई) एजुकेटर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एजुकेटर द्वारा प्री प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एजुकेटर के उन्मुखीकरण के साथ-साथ संदर्भ दाताओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद एटा के सभी विकास खण्डों में स्थित को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत एजुकेटर ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 , निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका, विकास के क्षेत्र, प्रशिक्षण मॉड्यूल के क्रियान्वयन, वंडर बॉक्स, लर्निंग कॉर्नर आदि के बारे में उन्मुखीकरण और गतिविधियां कराई गईं। सभी एजुकेटर को प्री प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशिक्षकों द्वारा विषय वस्तु से अवगत कराने के साथ ही भविष्य में बेहतर परिणाम के प्रति प्रेरित किया। प्रशिक्षण का संचालन नवनीत कुमार शर्मा, आकाश दुबे, प्रीति गौड़ एवं योगेश कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी ईसीसी एजुकेटर को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.