एटा में साधु सिंह, कासगंज में परमेंद्र रहे प्रथम
एटा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप शिक्षा निदेशक के निर्देशन में एटा तथा कासगंज जनपद के शिक्षकों की गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों को आसान ढंग से गणित पढ़ने तथा उनके लिए रुचकर बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों ने विशेष टीएलएम तथा मॉडल प्रस्तुत किये।
प्रतियोगिता के अंतर्गत एटा तथा कासगंज जिले के सभी विकासखंड क्षेत्र से शिक्षकों ने भाग लिया।
शिक्षकों को बेहतर शिक्षण के लिए प्रेरित किया गया। एटा जनपद से पूर्व माध्यमिक विद्यालय महानमई जलेसर के शिक्षक साधू सिंह प्रथम रहे। द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सेवा निधौली कला के कुलदीप सिंह तथा तीसरे स्थान पर जैथरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय धरौली के शिक्षक निश्चल जैन रहे। जनपद कासगंज में परमेंद्र यादव ब्लॉक सोरों प्रथम, रश्मि ब्लॉक कासगंज द्वतीय तथा अवधेश कुमार ब्लॉक सिद्धपुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
संचालन सुधीर कुमार प्रवक्ता डायट द्वारा किया गया।मूल्यांकन कमेटी में डॉ जगमोहन सिंह, शरद कांत मिश्रा द्वारा शिक्षकों के मॉडल का अवलोकन किया।
गणित प्रदर्शनी में मनजीत सिंह, मुकेश कुमार गौतम, निश्चल जैन, योगेंद्र सिंह ,महेश चंद्र ,श्यामवीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, पूरन सिंह ,मुकेश बाबू, सनी जैन ,मुकेश कुमार, रश्मि, रुचि आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.