एटा में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर ब्रेक, प्रशासन बोला—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं

एटा : जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और घरेलू गैस की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रशासन ने साफ संदेश दिया है—स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

क्या कहा अधिकारियों ने
जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में सभी ईंधन पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। आपूर्ति व्यवस्था सुचारु है, और सुरक्षित रिजर्व भी रखा गया है।
जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी गई है। जमाखोरी, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
मैदान में उतरे अधिकारी
सदर एसडीएम श्वेता सिंह ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक व वितरण व्यवस्था की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। वहीं जलेसर में एसडीएम भावना विमल ने भी गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बताया। कंट्रोल रूम भी सक्रिय किसी भी समस्या के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम (05742-234254) स्थापित किया है। इसके अलावा एचपीसीएल, आईओसीएल और बीपीसीएल के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा सकता है। स्पष्ट संदेश प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.